फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में हर घर में गैस पाइपलाइन 

Sun, 24 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
दो साल के अंदर वाराणसी में हर घर को एलपीजी गैस पाइप लाइन का कनेक्शन दिया जाएगा। जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइप लाइन के लिए काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में जगदीशपुर से दोबी (बिहार) के लिए टेंडर किया जा चुका है। द्वितीय चरण में बरौनी से हल्दिया तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत गैस व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ बैठक के पहले पत्रकारों को दी। 
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि गैस पाइप लाइन से न केवल बनारस बल्कि पटना, गया, बरौनी सहित कई बड़े शहरों के उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। जहां पर गैस की खपत कम है, वहां पर उज्ज्वला योजना को बढ़ावा देकर घर-घर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। गोरखपुर व बरौनी स्थित फर्टिलाइजर फैक्ट्री के उत्थान के लिए काम शुरू हो चुका है। पहले कोशिश थी कि सिंगल टेंडर से इसका काम शुरू किया जाए।

अब सरकार ने पावर, कोयला व पेट्रोलियम तीनो मंत्रालय के पीएसओ (पब्लिक सेक्टर यूनिट) को इसकी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बॉयो डीजल को समर्थन मूल्य देकर क्रय करने की नीति भी तैयार कर ली है। बॉयो डीजल के लिए आउट लेट खोला जाएगा। साथ ही सरकार डीजल खपत करने वाली एजेंसियों को भी इससे जोड़ेगी। एक लाख करोड़ रुपये कीमत की कृषि उपज से बॉयो एनर्जी बनाई जाएगी। इसके लिए बॉयो व पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा काशीपुर(उत्तराखंड) में रविवार से प्लांट काम करने लगेगा।
विज्ञापन


एजेंसियों में मिलेंगे सब्सिडी वाले छोटे सिलेंडर 
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए अब सभी गैस एजेंसियों में सब्सिडी वाले छोटे सिलेंडर (पांच किग्रा) भी मिलेंगे। उपभोक्ताओं को साल में ऐसे करीब 36 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक छोटे सिलेंडर को लोग बाजार से ही खरीदते थे और फिर अपने तरीके से भरवाते थे। घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी को इससे बढ़ावा  मिलता है। इसे देखते हुए अब नियमों में बदलाव किया गया है। कंपनियों ने गैस एजेंसियों को नए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें