फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान फोन पर न करें विश्वास, खुद की सुरक्षा के लिए रहें सतर्क

विज्ञापन
दुबहर विकास खंड के नगवा गांव में आयोजित पुलिस की चौपाल को संबोधित करते प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल च? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बेटी चाहे अपनी हो या दूसरे की सुरक्षा जरूरी है। हमें वह माहौल नहीं चाहिए, जिसमें बेटी को घर से बाहर भेजने में सोचना पड़े। बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार कितनी सजग है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पहला आदेश एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन का दिया था। ये बातें दुबहर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने कहीं। वह बुधवार को नगवा गांव में काली मंदिर परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी/यातायात प्रभारी अरुण कुमार सिंह को आना था, लेकिन अचानक सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण वह नहीं आ हो सके और प्रतिनिधि के तौर पर थाना प्रभारी को भेजा। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि अभी हाल ही में बेटियों के लिए सीएम ने मिशन नारी शक्ति योजना शुरू की है। इसके तहत हर थाने में अलग डेस्क है और उसका इंचार्ज बेटियों को ही बनाया गया है। डेस्क पर आने वाली समस्याओं को 24 घंटे के अंदर खत्म करने के साथ ही उसकी अपडेट शासन को भेजने का भी निर्देश है। बेटियों की सुरक्षा की चिंता सरकार को इतनी है कि मौके पर जाने वाली पुलिस टीम तक को शिकायतकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर नहीं बताया जाता है।
कहा कि अपराधियों को रोकना तथा समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसमें जनता का सहयोग आवश्यक है। एसओ ने साइबर क्राइम, मिशन नारी शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के साथ-साथ पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे। इस दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि अपराधियों के बारे में जानकारी दें और खुद की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने, अनजान फोन पर विश्वास न करने, किसी से बैंक खाते का विवरण न देने के लिए जागरूक किया। कहा कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए दोपहिया और चारपहिया गाड़ी न चलाएं। करीब एक दो घंटे तक चली पुलिस की चौपाल में नगवा, बंधुचक, अखार, शिवरामपुर, मोहन छपरा आदि गांवों के लोगों ने समस्याएं रखीं। नगवा के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने कहा कि पुलिस तथा जनता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए पुलिस और जनता के संबंध मधुर होने चाहिए। इस मौके पर हरेराम पाठक लल्लू, शिव शंभू पाठक, उमाशंकर पाठक, चनदीप पासवान, शिवनाथ यादव, हरिशंकर पाठक, अनिल पाठक, ओमप्रकाश पाठक, श्रीकांत पांडेय, बलदेव पाठक, मेराज अंसारी, मुख्तार अंसारी, संजय, जीउत, नरोत्तम पाठक, रुपेश, विनोद पाठक, ददन यादव, संतोष यादव, श्री राम समेत 75 से अधिक लोग उपस्थित थे। संचालन नितेश पाठक ने किया।
विज्ञापन

गोवंश तस्करी रोकने की खाई कसम
कालीं मदिर परिसर में आयोजित चौपाल में थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी ने थाना परिक्षेत्र में गोवंश तस्करी रोकने की कसम खाई। कहा कि जनेश्वर मिश्रा सेतु के बन जाने से यह इलाका पशु तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है। इसके कारण पशु तस्कर अक्सर दियरांचल का बेजा लाभ उठाने का प्रयास करते है, लेकिन मैं मां काली को साक्षी मानकर कसम खाता हूं कि मेरे रहते हुए इस इलाके में गोवंश मवेशियों की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
मंदिर परिसर में पौधरोपण
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित चौपाल को अविस्मरणीय बनाने के क्रम में थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने काली मंदिर परिसर में एक पीपल का पौधा भी लगाया। उन्होंनेे कहा कि यह पौधा जब तक रहेगा, मुझे चौपाल की याद दिलाता रहेगा। जहां पौधा रोपा गया, वहीं एक पेड़ सूखने की स्थिति में पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि जब तक यह पेड़ अपनी उम्र पार करेगा, तब तक पौधा पेड़ का रूप ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें