फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला अस्पताल: एमसीएच विंग में शुरू होगा डीएनबी कोर्स, दो सीट पर नीट पीजी के तहत ले सकेंगे दाखिला

Wed, 16 Jul 2025 09:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में डीएनबी कोर्स शुरू होगा। इसके तहत छात्र दो सीट पर नीट पीजी के तहत दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए एनएमसी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर सुविधाएं जानी। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डीएनबी कोर्स में दाखिला ले सकेंगे मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 50 बेड वाले एमसीएच विंग में जल्द ही डिप्लोमेटिक आफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स की शुरुआत होगी। दो सीट पर मेडिकल छात्र स्त्री रोग विभाग के तहत पीजी की पढ़ाई कर सकेंगे। मंगलवार को एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में मेडिकल छात्रों के लिए अलग-अलग विषय में डीएनबी कोर्स की शुरूआत हो रही है। नीट पीजी के तहत चयनित होकर छात्र आते हैं। एमसीएच विंग में स्त्री रोग विभाग में दो सीट पर डीएनबी के तहत मेडिकल छात्र दाखिला लेंगे। 

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर एनएमसी की ओर से कर्नल डॉ. सुयश गोयल की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम ने व्यवस्थाओं को देखा। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार से एमसीएच विंग में ओपीडी में आने वाली मरीजों, जांच, इलाज की जानकारी भी ली। अपर निदेशक स्वास्थ डॉ. एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी से भी बातचीत की।
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि कर्नल गोयल ने फिलहाल कोर्स शुरू पर सहमति दी है, जल्द ही गाइडलाइन भी आ जाएगी। इस दौरान नोडल अधिकारी डाॅ. प्रेमप्रकाश, डॉ. आरती दिव्या, डॉ. ज्याेति ठाकुर, डॉ. आरके यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें