फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बर्बरता की शिकार बच्ची और आरोपियों की होगी DNA जांच, चचेरे भाई ने ही किया था बेहद घिनौना काम

Mon, 20 Mar 2023 04:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में सामूहिक व अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद मारी गई 11 साल की बालिका और तीनों आरोपियों का डीएनए सैंपल गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
खंडहर में पड़ा बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में सामूहिक व अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद मारी गई 11 साल की बालिका और तीनों आरोपियों का डीएनए सैंपल गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। इसके साथ ही पुलिस अदालत से अनुरोध कर मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा बीते एक फरवरी को अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। दो फरवरी को उसका शव उसके घर के समीप खंडहर में मिला। चार अप्रैल को पुलिस ने बालिका के पड़ोसी युवक, चचेरे भाई और एक किशोर को पकड़ा।

गर्दन मरोड़ कर हत्या की थी

पुलिस ने बताया कि तीनों ने बालिका के साथ सामूहिक व अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि आरोप पत्र संबंधी कागजी कार्रवाई लगभग पूरी है।

डीएनए सैंपल के मिलान संबंधी रिपोर्ट मिलते ही आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा। अदालत में ठोस तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मुकदमे की प्रभावी तरीके से पैरवी कर आरोपियों को मृत्युदंड की सजा देने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

चार घंटे तक की थी हैवानियत

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने मासूम के साथ चार घंटे तक हैवानियत की थी। उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ तो वह बेदम हो गई थी, लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। सब मिलकर हैवानियत करते रहे। दूसरी तरफ, इलाके के लोगों ने जब तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के साथ ही उनकी करतूत के बारे में जाना तो सन्न रह गए। आरोपियों के मां-बाप ने अपने घर का दरवाजा बंद कर रखा है। मुहल्ले के लोगों का कहना था कि हैवानियत करने वाले आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार: बच्ची को समोसे के लालच में ले गए फिर सामुहिक दुष्कर्म, गला मरोड़ कर हत्या और खंडहर में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें