फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएम की अपील- आज अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची अवश्य जांच लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आम जनता से अपील की है कि विशेष अभियान दिवस को अपने बूथ पर जाकर अपना और अपने परिवार सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 1.30 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची, पर्याप्त संख्या में फाॅर्म होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) अभियान तिथि की जानकारी देंगे। सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण के लिए समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। ECINET मोबाइल एप्लीकेशन, voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फाॅर्म 8 भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें