फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए DM ने की बैठक: बोले- धान में नमी और गुणवत्ता खराब बताकर न करें परेशान, व्यवस्था करने के निर्देश

Sun, 02 Nov 2025 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एजेंसी हैंडलिंग ठेकेदार व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति, किसानों के पंजीकरण बढ़ाने, पिछले साल विक्रय करने वाले किसानों से संपर्क कर पंजीकरण करवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से धान की खरीद कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहा कि धान में नमी व गुणवत्ता को खराब बताकर किसानों को परेशान न करें। 

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) और जिला खरीद अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी तत्काल क्रय केंद्रों पर बोरा, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक काटा, छनना, डस्टर, तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही केंद्र सरकार के पोर्टल क्यूसीआई पर धान क्रय केंद्र के सभी विवरण अपडेट कराएं। 

रायफल क्लब में कार्यशाला में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय एजेंसियां खाद्य विभाग में धनराशि जमाकर तत्काल बोरे प्राप्त कर लें। क्रय केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि बारिश से धान को बचाया जा सके।

विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि इस बार 35 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई है। अब तक 779 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इस बार पंजीयन का सत्यापन लेखपाल की आईडी से भी हो रहा है। लेखपाल स्तर तीन हेक्टेयर तक, उपजिलाधिकारी तीन-पांच हेक्टेयर और अपर जिलाधिकारी इससे ऊपर जमीन वाले किसानों के पंजीकरण का सत्यापन करवा सकते हैं। धान की खरीद ई-पास मशीन और पहचान आधार व बायोमीट्रिक से होगा। इस बार वेरिफिकेशन होगा। 

खुले रहे धान क्रय केंद्र, नहीं हुई बोहनी : शासनादेश के अनुसार शनिवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे। बारिश से 10 दिन बाद खरीद शुरू होने की उम्मीद है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि बारिश से धान की कटाई में देरी होगी। जिले में 35 क्रय केंद्र खोले गए हैं। रोहनिया के मिल्कीचक क्रय केंद्र प्रभारी प्रदुम्न शुक्ला ने बताया कि तैयारी पूरी है। 

ईएसआईसी अस्पताल में बढ़ाएं दवा काउंटर
डीएम सत्येंद्र कुमार ने ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। अस्पताल में दवा काउंटर बढ़ाने सहित सुविधाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। कहा कि हर मरीज के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। 

डीएम ने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग और सुधारात्मक कदमों से अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी। जिलाधिकारी ने मानसिक अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। कहा कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं काम 
डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को अर्दली बाजार स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा सभी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए। कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें