फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खराब हैंडपंपों को ठीक कराएं, पानी की न हो किल्लत, DM ने बैठक में दिए निर्देश

Sun, 31 Mar 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: गर्मी के मौसम में वाराणसी के लोगों को होने वाली पानी की किल्लत को लेकर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम गंभीर हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि पानी संबंधित सभी समस्याएं ठीक कर ली जाएं।
विज्ञापन
अफसरों की बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में गर्मी को देख डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि लू से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम कर लें। खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाए। सीवीओ को निर्देश दिए कि सभी पशुओं के लिए चारा, छाया और दवाओं का इंतजाम करें। बैठक में डीएलसी के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीएम ने अफसरों से कहा कि सभी कार्यों के लिए योजना तैयार कर लें। नहरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही तालाबों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। फसलों में आग से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने के साथ ही अग्निशमन गाड़ियों की व्यवस्था करने को कहा। लो वोल्टेज की समस्याएं भी दूर करने को कहा। ताकि गर्मी में पानी की किल्लत किसी भी दशा में न हो।

नव शहरी क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति का प्रबंध करने को कहा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम राजस्व वंदिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें