फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : जब औचक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे डीएम साहब, इस बात पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Sat, 21 Sep 2019 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह (चश्मा लगाए हुए)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनियाबाग का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में सफाई-व्यवस्था ने देख उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लाश लगाई। इस दौरान डाक्टर कार्तिकेय सिंह को निर्देश दिए कि जो भी बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है, उसका नियमित निस्तारण सुनिश्चित कराए।

विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही डस्टबिन लगे होने पर निर्देश दिया कि सभी उचित स्थानो पर डस्टबिन लगवाए। जगह-जगह पड़ी गंदगी को साफ कराने और शौचालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। साथ ही भवन की रंगाई-पुताई ठीक ढंग से कराने और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराने को कहा।

इसके साथ ही डीएम ने कार्य पूरा कराने के बाद ही मकान मालिक को किराए की धनराशि दी जाएगी। आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता पर बताया गया कि 2017 की गोलियां अक्टूबर 2019 तक दी जाएंगी, उसके बाद देने के लिए नया स्टाक मंगा लिया गया है। बारह हजार और गोलियां स्टाक में आ गई हैं जिनकी एक्सपायरी मई 2021 है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में 10-12 मरीज मौके थे। एक मरीज खुशबू ने पूछने पर बताया कि यहां से दवाएं समय पर मिल जाती हैं। लगभग 40-50 मरीज हर दिन आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें