फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर के डीएम व तहसीलदार चुनार तलब, डिमांड ड्राफ्ट घोटाले में एक्शन; मोटर दुर्घटना अधिकरण ने भेजा पत्र

Thu, 24 Jul 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मिर्जापुर के तहसीलदार चुनार से इस मामले में पहले भी जानकारी मांगी गई थी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। अब आपराधिक न्यास भंग की श्रेणी के तहत तहसीलदार के साथ डीएम को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण वाराणसी में डिमांड ड्राफ्ट घोटाला सामने आया है। मुआवजे के तौर पर वसूली गई राशि के कई डिमांड ड्राफ्ट अधिकरण के पास जमा नहीं हैं। पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार दूबे ने जिलाधिकारी मिर्जापुर और तहसीलदार चुनार को तलब किया है।

विज्ञापन


पत्र के आधार पर संजय कुमार केशरी और बाल गोविंद उर्फ नाटे मामले में 4,23,262 की वसूली के लिए प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में 3,34,845 की राशि तहसीलदार चुनार द्वारा 10 डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से अधिकरण को भेजी गई। हालांकि, जांच में केवल दो ड्राफ्ट 20,000 और 24,845 ही अधिकरण में जमा पाए गए। 

बाकी के आठ डिमांड ड्राफ्ट, जिनकी कुल राशि 2,90,000 है, का कोई अभिलेख नहीं है। न ही इनका भुगतान बैंक खातों में हुआ है। पहले भी तहसीलदार चुनार से सूचना व प्रमाणमांगे गए थे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। 
विज्ञापन

 

बैंक से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उक्त डीडी अधिकरण के खाते में कभी क्रेडिट ही नहीं हुए। इस स्थिति को आपराधिक न्यास भंग की श्रेणी में रख अधिकरण ने जिलाधिकारी मिर्जापुर व तहसीलदार चुनार को पत्र भेजा गया है। इसका अनुपालन न होने पर न्यायालय की अवमानना मानी जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें