वाराणसी में डीएम व अपर पुलिस कमिश्रर ने अस्थायी बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की हर समय तैनाती रहे। कहा कि लोकल चौपहिया वाहन चालकों, टेंपो और ई रिक्शा के संचालकों से बातचीत कर उन्हें सारी प्रक्रिया के बारे अवगत करा दें।
डीएम एस राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने सोमवार को मोहनसराय अंडरपास के पास बने अस्थायी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। डीएम ने डीपीआरओ को मोबाइल शौचालय व साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिया। आरटीओ को साइनेज, गाड़ियों की रेट लिस्ट व रूट चार्ट का डिस्प्ले बोर्ड/फ्लैक्स लगवाने को कहा। वहीं जलकल के सचिव/जीएम से फोन पर बात कर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसरों ने द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के सामने (चितईपुर में) बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। कहा कि लोकल चौपहिया वाहन चालकों, टेंपो और ई रिक्शा के संचालकों से बातचीत कर उन्हें सारी प्रक्रिया के बारे अवगत करा दें।
उन्होंने मैदान का समतलीकरण कराकर गाड़ियों को खड़ा करने के लिए आवश्यक रूप से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और भीड़-भाड़ का बेहतर प्रबंध करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।