फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका कर्मचारी की हत्या के मुख्य आरोपी का घर कुर्क, करोड़ों की संपत्ति अटैच

Fri, 27 Apr 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के डीरेका कर्मचारी टीके मुकेश हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय के घर गुरुवार को डीएम के आदेश पर कई थानों की फोर्स कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस ने डब्लू राय के आलीशान मकान के साथ एक फार्च्यूनर, एक एंडिवर, दो बाइक कुर्क करने के साथ ही करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन


सीओ भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि पहाड़ी स्थित आलीशान बंगले और रोहनिया स्थित जमीनों का मूल्यांकन करोड़ों में किया जा रहा है। उसके अवैध संपत्ति की भी जांच हो रही है। इसकी और भी संपत्तियों की जांच की जा रही है। जो भी अवैध संपत्ति पाई जाएगी सब की कुर्की कराई जाएगी।

कार्रवाई में मंडुवाडीह एसओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गंगस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न भूखंड तथा वाहनों की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसकी अनुमानित मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। कई थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


डीरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य ताराधीश कुमार मुकेश की बीते 23 जनवरी की रात उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंडुवाडीह पुलिस ने मुकेश के भाई ताराचंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बाद में विवेचना के दौरान अमित सिंह उर्फ रिक्कू, पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय, रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय, आशुतोष सिंह व रमेश राय उर्फ मटरू राय का नाम प्रकाश में आया था।

आठ फरवरी को अमित कुमार सिंह उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि रविनारायण सिंह उर्फ बबलू राय और आशुतोष ने न्यायालय में समर्पण किया था। बाद में रमेश राय उर्फ मटरू और पंकज सिंह उर्फ  डब्लू राय को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें