फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे डीरेका कर्मी की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत

Tue, 24 Jul 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर रुस्तमपुर के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार डीरेका कर्मी दिनेश राम (39) को कुचल दिया। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और वाहन चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर सारनाथ और चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लगभग 40 मिनट तक लगा जाम खत्म हुआ तो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

गाजीपुर के सिधौना निवासी दिनेश डीरेका में डिपोट असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत थे। सुबह सात बजे के लगभग घर से ड्यूटी के लिए जा रहे दिनेश ने रुस्तमपुर में बाइक से मैजिक को ओवरटेक किया और इसी दौरान असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


इसी बीच आशापुर से चौबेपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कूल बस दिनेश को कुचलते हुए तेजी से निकल गई। दिनेश की जेब से मिले डीरेका के परिचय पत्र से उनकी शिनाख्त हुई।

पुलिस की सूचना पर दिनेश के भाई रामजनम और पत्नी ऋतु सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। रामजनम ने बताया कि दिनेश का एक बेटा है। रामजनम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें