फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका कार्यशाला में मोबाइल एप से मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए डीरेका आईटी सेंटर ने विजिटर ई-पास मोबाइल एप तैयार किया है। डीरेका प्रशासनिक भवन या फिर कार्यशाला में बाहर से आने वालों को इस मोबाइल एप से प्रवेश के लिए अनुमति लेनी होगी। एप का ट्रायल सफल होने के बाद डीरेका में इसे बुधवार से लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएलडब्ल्यू विजिटर ई-पास मोबाइल एप के जरिए बाहर से आने वाले आगंतुक संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जानकारी भेजेंगे। इसके बाद स्वीकृति या अस्वीकृति की सूचना एसएमएस द्वारा आगंतुकों को दे दी जाएगी। बाहर से आने वाले आगंतुक स्वीकृत आईडी द्वारा अपना ई-गेटपास देख सकते हैं। यदि स्वीकृति मिली है तो सुरक्षा कर्मी ई-गेट पास और आईडी की जांच करने के बाद प्रवेश देंगे। प्रशासनिक भवन एवं कार्यशाला में बाहर से आने वाले आगंतुकों, वेंडरों एवं प्रशिक्षकों को गेटपास के लिए डीरेका जनसंपर्क विभाग से संपर्क करना पड़ता था। साथ ही संबंधित अधिकारी की अनुमति भी लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें