फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: बारिश का असर...7000 रुपये सैकड़ा तक बिकी गेंदा की माल, कारोबारी नहीं कर पा रहे मांग पूरी

Sun, 19 Oct 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

धनतेरस और दीपावली को लेकर गेंदा और अन्य फूलों की मालाओं की बिकवाली तेज रही। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दोगुने दाम पर बेचे गए। बारिश के कारण किसानों की खेती पर काफी असर पड़ा।
विज्ञापन
वाराणसी के मलदहिया स्थित मंडी में खूब बिके फूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर बारिश का असर शनिवार को साफ दिखा। फूलों की फसल खराब होने से इसके दाम आसमान छू रहे थे। सुबह से तीन से सात हजार रुपये तक सैकड़ा बड़े गेंदा की माला बिकी। इंग्लिशिया लाइनमंडी में भीड़ से आसपास के मार्ग जाम के चपेट में रहे। 

विज्ञापन


बाहर के कारोबारी ज्यादा पहुंचे थे। सभी मोलभाव कर खरीदारी किए। महंगा होने से 50 फीसदी कारोबार घटे हैं। वहीं, कारोबारियों ने पिकअप से पूर्वांचल के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों में 40 लाख माला भेजी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

फूल मंडियों में लगी रही भीड़

पिछले दिनों हुई बारिश फूलों की फसल को काफी प्रभावित किया। इसके चलते फूलों की निकासी घट गई। इसका असर बाजार पड़ा है। करीब 10 दिनों से इसके भाव चढ़े हैं। मंडी में काफी भीड़ रही। सुबह भाव काफी चढ़े थे। कारोबारी संतोष पाल और व्यापारी बब्लू ने बताया कि छोटे गेंदा की माला 15 सौ से 3000 रुपये सैकड़ा और बड़े गेंदा की माला 5000 से 7000 रुपये तक बिकी।

मुरली की माला 2000 से 25 सौ रुपये सैकड़ा बिकी। जबकि कोलकाता से लाए गए कमल का फूल एक पीस 18 से 25 रुपये और कवेरा पांच रुपये पीस बिका। मंडी में अभी दो दिन और चहल पहल रहेगी। मंडी संचालक विशाल दूबे ने बताया कि चार साल पहले ऐसी स्थिति आई थी। फूल की आवक कम होने से महंगा है। कारोबारी भी ज्यादा नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें