फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 12.81 क्विंटल पटाखे जब्त, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दालमंडी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई चेकिंग में अवैध तरीके से बेचने के लिए लाए गए 12.81 क्विंटल पटाखे जब्त किए गए। इसके साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के छापे से दालमंडी में अवैध तरीके से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों के शटर बृहस्पतिवार को नहीं उठे। इसके साथ ही जिले के अन्य इलाकों में अवैध तरीके से पटाखा बेचने वाले दुकानदार भी अब सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बुधवार की रात फोर्स के साथ दालमंडी में छापा मारा था। इस दौरान लाइसेंस के बगैर पटाखा बेचते हुए नदेसर के आमिर शेख, छत्तातले गोविंदपुरा के सैफ और प्रहलाद घाट निवासी गुलाब साहनी को गिरफ्तार किया गया था। तीनों के पास से 42 कार्टून में 864 किलोग्राम पटाखा बरामद किया गया था। इंस्पेक्टर चौक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दालमंडी से चंदौली जिले के मुगलसराय थाना अंतर्गत दुलहीपुर निवासी फिरोज खान को 25.43 किलोग्राम पटाखा के साथ पकड़ा गया। दालमंडी से ही शहाबुद्दीन अहमद को भी 238.7 किलोग्राम पटाखा के साथ पकड़ा। अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों की तलाश में निरंतर दबिश जारी है। उधर, बृहस्पतिवार की देर रात हड़हा क्षेत्र से भी एक युवक को को बगैर लाइसेंस के पटाखा बेचने के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
बगैर लाइसेंस पटाखा बेंचने वाले अन्य पर कार्रवाई नहीं
एसएसपी की सख्ती के बाद चौक थाने की पुलिस बगैर लाइसेंस के पटाखा बेंचने वालों के खिलाफ सक्त्रिस्य हुई हौ। वहीं, पितरकुंडा, दोषीपुरा, बागबरियारसिंह, नदेसर, औरंगाबाद और लोहता सहित जिले के अन्य इलाकों में पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के थानेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें