कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग और रूट डायवर्जन के जरिये आपातकालीन वाहनों को बिना रुकावट सुरक्षित निकाला गया था। दीपावली पर भी पटाखों और बाजारों की भीड़ के कारण उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यही रणनीति अपनाई गई है।
प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल और पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल से रियल-टाइम कनेक्ट रखा गया है। आवश्यकता पड़ी तो ग्रीन कॉरिडोर एक्टिवेट किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल कर सकते हैं।
जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में बर्न वार्ड, अतिरिक्त बेड, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और जीवनरक्षक दवाएं रिजर्व रखी गई हैं। मामूली रूप से झुलसे मरीजों का इलाज स्थानीय केंद्र पर होगा, जबकि गंभीर मामलों में ग्रीन कॉरिडोर के जरिये मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंचेंगे। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ।