फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठा आजमगढ़, श्रद्धा के साथ पूरे जिले में मनाई गई दिवाली

Thu, 19 Oct 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ
विज्ञापन
पूरी रात गूंजती रही पटाखों की आवाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ में प्रकाश का पर्व दिवाली गुरुवार को श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढ़लते ही खुशियों के दीप इस प्रकार जले कि पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। आतिशबाजी से आधी रात के बाद तक आसमान जगमगाता रहा। इस दौरान घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर देर रात तक लक्ष्मी-गणेश का पूजन-अर्चन होता रहा। बाजार में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा स्थापित पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।  
विज्ञापन


 प्रकाश के पर्व दीपावली पर सुबह से ही घर-घर में तैयारी शुरू कर दी गई थी। लोगों ने पूजन के लिए जमकर मूर्तियों की खरीददारी की। इस बार बहुत ही कम घरों पर चाइनीज झालर देखने को मिली। ज्यादातर लोगों ने मिट्टी के दीयों से घरों में रोशनी की। नगर के डीएवी कालेज परिसर में आतिशबाजी के लिए पटाखों लिए होड़ मची रही। सूर्यास्त होते ही हर घर में लक्ष्मी, गणेश के पूजन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

इस दौरान लोगों ने सर्व प्रथम देव स्थानों पर श्रद्घा के दीप जलाए। इसके बाद घरों में जगह-जगह खुशियों के दीप जलाए। लोगों ने मकानों को चायनीज झालर, मोमबत्ती और मिट्टी के दीयों से जगमगा रखा था। गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी धूम-धाम से दिवाली मनाई गई। पूरा शहर रोशनी से जगमगाता रहा। व्यापारियों ने लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर दूकानों पर दीप जलाए।
विज्ञापन


दूकानों को फूल-माला से सजाया गया था। पूजन अर्चन कर लोगों में मिठाइयां बांटी। सुबह से ही छिटपुट हो रही आतिशबाजी शाम होते ही जोर पकड़ ली थी। प्रतिबंध के बाद भी तेज आवाज का बम और राकेट छोड़े गए। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर काफी उत्साह था। देर रात तक फुलझड़ी, चटाई बम, राकेट छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा। इधर बाजार में पूजा पंडाल भी दूधिया रोशनी से नहा उठे थे। लक्ष्मी, गणेश के दर्शन को हर कोई घरों से निकल पड़ा था।  

जमकर हुई मिठाइयों की खरीदारी 
दीपावली पर्व को मनाने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुरुवार की सुबह से ही लोग मिठाइयों को खरीदने के लिए दुकानों पर जमे हुए थे। दुकानदार भी लोगों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को भव्य तरीके सजाए थे।  त्योहार को मनाने के लिए लोगों में दिखने वाले उत्साह से अंदाजा लगाया जा सकता था कि महंगाई पर आस्था भारी है। हालांकि मिठाइयों के दाम बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोई अंतर देखने को नहीं मिला। खरीदारी करने वालों में सबसे पसंदीदा मिठाई काजू की बर्फी 650 रुपए प्रति किग्रा, लड्डू 120 रुपए प्रति किग्रा, मेवा 820 रुपए प्रति किग्रा और सामान्य मिठाई 200 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से बिकी।  

फूलों की भी हुई जमकर बिक्री 
दीपावली के मद्देनजर दूकानों और घरों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की भी जमकर खरीददारी की। सबसे ज्यादा मांग गेंदा के फूल की रही। महंगाई की मार से फूल भी अछूते नहीं रहे उनके दामों में भी पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र में स्थित माली की दूकानों पर सुबह से फूल माला लेने के लिए लोगों की कतार लगी हुई। गेंदा फूल की छोटी माला 40 रुपये जोड़ा बिकी। कमलगट्टा की माला 20 रुपये में एक पीस मिली। 400 रुपये में गेंदा के फूल की 10 माला मिल रही थी। कमल के फूल का मनमाना रेट वसूला गया। पबेर्रा के फूलों को भी कलर कर कमल का फूल बनाकर बेंचा गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें