पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर गुरुवार को लोगों ने घर-घर में विधि-विधान से विघ्नहर्ता गणेश और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया। शाम होते ही शहर में स्थापित पूजा पंडालों में पूजन-दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि पूजा पंडालों में लाइन लगानी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा समितियों के आस-पास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ ही होम गार्ड के जवान तैनात रहे।
जिले के 491 पूजा पंडालों में धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित हुई। इन पंडालों में लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पूजा समितियों द्वारा वालंटियर लगाए गए थे।
वहीं बड़े पैमाने पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। दीपावली के दूसरे दिन बाजारों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसके बाद मूर्तियों का विर्सजन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान शहर में चक्रमण करते रहे।
पंडालों के आस-पास तैनात पुलिस के साथ होम गार्ड के जवान भी भीड़ पर नजर रखे हुए थे। सादे वेश में पुलिस के साथ ही महिला कांस्टेबलों की भी तैनाती की गई थी।