फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली: 18 से 23 अक्तूबर तक होंगे आयोजन, 20 को मनाया जाएगा प्रकाश का महापर्व; जानें सर्वोत्तम मुहूर्त

Mon, 13 Oct 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: दीपावली को लेकर काशी नगरी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीयों की खरीदारी के साथ झालर-बत्ती के बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार 18 अक्तूबर से त्योहार की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
Diwali 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रकाश के महापर्व दीपावली के पंच दीपोत्सव की शुरुआत 18 अक्तूबर से हो रही है। तिथियों की बढ़ोतरी के कारण इस बार पंच दीपोत्सव पांच की जगह छह दिनों तक मनाया जाएगा। 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक पंच दीपोत्सव के सभी त्योहार मनाए जाएंगे। काशी में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन भी पांच दिनों तक देश भर के श्रद्धालुओं को मिलेंगे। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि 18 को शनि प्रदोष और वृष लग्न में धन त्रयोदशी की पूजा होगी। धनतेरस की पूजा वृष लग्न में शाम को 6:59 से 8:56 बजे तक होगी। इसके साथ ही मास शिवरात्रि का व्रत भी रहेगा।

नरक चतुर्दशी और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा। शाम को मेषलग्न में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रदोष एवं रात्रि व्यापिनी अमावस्या 20 अक्तूबर को मिलेगी। इसलिए दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानें मुहूर्त

दीपावली पूजन का सर्वोत्तम मुहूर्त स्थिर लग्न वृष में दोपहर 2:13 बजे से 3:44 बजे तक मिल रहा है। सर्वोत्तम प्रदोष काल स्थिर लग्न वृष में शाम को 6:51 बजे से 8:48 बजे तक रहेगा। महानिशा पूजन स्थिर लग्न सिंह में रात्रि 1:19 से 3:33 बजे तक होगा। भोर में 21 अक्तूबर को दरिद्रा देवी को घर से बाहर निकालने की रस्म निभाई जाएगी। 

22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजन और देवमंदिरों में अन्नकूट होगा। 23 अक्तूबर को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजन से पंच दीपोत्सव का समापन होगा। पं. दीपक मालवीय ने बताया कि अमावस्या 20 अक्तूबर को दिन में 2:32 बजे से लगेगी और अगले दिन 21 अक्तूबर की शाम 4:26 बजे तक रहेगी। इसलिए 20 अक्तूबर को दीपावली का महापर्व मनाया जाएगा।

त्रयोदशी से द्वितीया तक होंगे आयोजन : पंच दीपोत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली), दीपावली (लक्ष्मी पूजा), गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें