फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों की गुहार: सर, कोच से मत उतारिये, जनरल में सांस लेना भी मुश्किल; खचाखच भरी रहीं ट्रेनें

Wed, 30 Oct 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2024 : त्योहार पर दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न शहरों से लोगों को घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ट्रेनों में टिकट की बुकिंग फुल होने के चलते लोग जनरल में सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ के चलते जनरल में पैर रखने भर की जगह नहीं मिल रही। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर, कोच से मत उतारिये। जनरल में सांस लेना भी दूभर है। बड़ी मुश्किल से तो दिल्ली स्टेशन पर चढ़े हैं। यह बातें 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के एस-5 स्लीपर कोच में सवार चार यात्रियों ने आरपीएफ और कॉमर्शियल स्टाफ से कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कहीं। बिहार जाने के लिए जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में फर्श पर बैठे यात्रियों ने टीटीई से गुहार लगाई। हालांकि, टीटीई ने उन्हें जनरल कोच भेज दिया। दिल्ली, मुंबई, सूरत से आने वाली ट्रेनों में भी खचाखच भीड़ रही। थर्ड एसी का हाल स्लीपर और स्लीपर का हाल जनरल जैसा रहा। जनरल में तो गेट पर भी खड़े होने की जगह नहीं है।

विज्ञापन


दीपावली और छठ पूजा पर महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों से ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं है। साबरमती, एलटीटी-गोरखपुर, पवन और कामायनी समेत अन्य ट्रेनों के जनरल कोच में जो सवार हुआ तो वह पानी लेने के लिए भी प्लेटफॉर्म पर नहीं उतर पा रहा है।

कैंट स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और कॉमर्शियल की संयुक्त टीम अनधिकृत यात्रियों को कोच से नीचे उतार रही है। वहीं दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस के यात्रियों की शिकायत रही कि ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया जा रहा है। कोच में पानी तक नहीं भरा जा रहा है। एसी की कूलिंग भी कम है। बेडरोल गंदे दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगरों से फुल होकर आ रही हैं ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04080 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9.45 की बजाय साढ़े छह घंटे की देरी से शाम 4.15 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। आजमगढ़ जाने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे सुमित पांडेय ने बताया कि 14213 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी तीन घंटे देरी से पहुंची। प्लेटफॉर्म संख्या तक शो नहीं हुई। ट्रेन में बहुत गंदगी थी। शिकायत रेल मदद एप पर भी की है।

यात्री हॉल में बनाई गई हेल्प डेस्क
कैंट स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्री हाॅल में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यात्रियों को ट्रेनों, रिटायरिंग रूम और जनरल, आरक्षण टिकट काउंटर की जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें