फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: बनारस में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, इमरजेंसी में बेड रिजर्व, एक फोन पर मिलेगी एंबुलेंस

Mon, 24 Oct 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीपावली को लेकर अस्पतालों की इमरजेंसी को अलर्ट पर रखा गया है। यहां आतिशबाजी से होने वाली घटनाओं को लेकर बेड रिजर्व रखने के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली को लेकर अस्पतालों की इमरजेंसी को अलर्ट पर रखा गया है। यहां आतिशबाजी से होने वाली घटनाओं को लेकर बेड रिजर्व रखने के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। लोगों को जरूरत पड़ने पर फोन पर ही एंबुलेंस की सेवा भी मिलेगी। 

विज्ञापन


दीपावली पर चिकित्सक लोगों से सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, बावजूद हर साल पटाखों से जलने वाली घटनाएं होती हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही सभी सरकारी अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा।

इसके साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि की ड्यूटी लगा दी गई है। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा से जुड़े स्थानीय अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूचना मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर एंबुलेंस पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू, मंडलीय अस्पताल में बर्न यूनिट में तैयारी पूरी

बीएचयू के साथ ही मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बने बर्न यूनिट में भी लोगों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था है। सीएमओ ने बताया कि दोनों जगहाें पर 25 बेड हैं। अगर कोई जरूरत पड़ी तो वैकल्पिक व्यवस्था में दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में भी बर्न वार्ड की तर्ज पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें