अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया लेकिन बंदी कैमरे में भी कैद नहीं हो सका। दूसरे कपड़े बदलकर भागा। पुराने कपड़े बेड के नीचे मिले। अस्पताल के बाहर मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सोनभद्र पुलिस और रामनगर पुलिस खंगाल रही है। वहीं, लापरवाही में चार पुलिसकर्मियों पर सोनभद्र एसपी ने कार्यवाही का संकेत दिया। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि फरार बंदी की खोजबीन की जा रही है।
लल्लू पटेल अप्रैल 2020 से अपने बेटे की हत्या में सोनभद्र जिला जेल में निरुद्ध है। टीबी बीमारी से ग्रसित लल्लू को दो माह पूर्व भी सोनभद्र के जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां वह पैथालॉजी के पास से वह अचानक गायब हो गया था। उस समय सोनभद्र पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पकड़ा था।