फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, बोले- मार्च 2026 तक होगा तैयार

Sat, 07 Sep 2024 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शनिवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में चल रहे काम को जाना। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम डिह गंजारी का शनिवार को दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो रहा है और जो समय दिया गया है उसके अंदर ही बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


बताया कि अब तक 35% कम हो चुका है। मार्च 2026 तक बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। स्ट्रक्चर वर्क का काम तेजी से चल रहा है इसका निर्माण कार्य एलएनटी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जो सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है और समय-समय पर इसकी गुणवत्ता की जांच टेस्टिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक के बैठने व पार्किंग आदि की कार्य हो रहा है आने वाले डेढ़ वर्षो में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और 2026 के मार्च में होने वाले मैच के साथ ही स्टेडियम के उद्घाटन का भी रणनीति बनाई जा रही है जो बनारस के लोगों के लिए मार्च 2026 तक उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें