फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 13 तक शहर भर में रूट डायवर्जन

Sat, 08 Oct 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापूजा और मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस ने नो इंट्री के समय में परिवर्तित करते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। 11 से 13 अक्तूबर तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यह डायवर्जन अष्टमी तथा नवमी पर भी लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहन/ट्रक शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। आरएफसी, पीसीएफ, तेल टैंकर तथा एलपीजी गैस की गाड़ियां भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन



लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज तिराहा, मछोदरी, प्रहलादघाट, तथा भदऊ मार्ग पर यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर यातायात को प्रतिबंधित करने के लिये भदऊ चुंगी, जलालीपुरा क्रासिंग, कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग, गोलगड्डा पर बैरियर लगाकर वाहनों को अंदर की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा। लहुराबीर जाने वाले वाहनों को मलदहिया के तरफ  मोड़ दिया जाएगा, जहां से इंग्लिशिया लाइन या सिगरा की तरफ  होकर अपने गंतव्य को जाएंगे अस्सी की तरफ  से सोनारपुरा होकर गोदौलिया के तरफ  जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से भेलूपुर की तरफ  मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन आईपी मॉल विजया से कमच्छा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे रथयात्रा की ओर से लक्सा की तरफ  जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को गुरुबाग तिराहे से मोड़ दिया जाएगा जो नीमा माई तिराहा, कमच्छा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।

      
भेलूपुर से रेवड़ी तालाब की तरफ  आने वाले वाहनों को भेलूपुर थाने से मोड़ दिया जाएगा जो आईपी मॉल विजया होकर जाएंगे लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहा की तरफ  जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लक्सा की तरफ  मोड़ दिया जाएगा, जो गुरुबाग होकर अपने गंतव्य को जाएंगें भदऊ चुुंगी से सभी प्रकार के वाहनों को प्रहलाद घाट की तरफ  नहीं आने दिया जाएगा।       
विज्ञापन



चंदौली, मुगलसराय होते हुए वाराणसी की तरफ  आने वाले वाहनों को पड़ाव तिराहे से रामनगर होते हुए विश्व सुंदरी पुल हाई-वे की तरफ  मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन हाई-वे से मोहन सराय होकर से शहर में प्रवेश करेगें नो-इंट्री स्थल मोहन सराय थाना रोहनिया, पुलिस चौकी हरहुआ थाना बड़ागांव, मोहांव चौराहा थाना चोलापुर तथा थाना चौबेपुर से उपर्युक्त नो-इंट्री अवधि में कोई भी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें