फूलपुर इलाके में कठिरांव स्थित मदरसा इस्लामिया के प्रबंधक हैदर अली ने 26 नवंबर 2018 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। बताया कि उनके मदरसा के 12 कर्मचारियों के करीब दो साल के वेतन के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा धन शासन से जारी हो गया है। दो महीने से विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घूस की मांग करते हुए टरका रहे हैं।
पहले कुल धनराशि में 15 फीसद बतौर घूस मांगा गया था, फिर कहा गया कि सभी 12 कर्मचारियों में प्रत्येक के हिस्से से 50 हजार यानी छह लाख रुपये दिया जाए। इसमें 50 हजार रुपये हैदर अली से 28 नवंबर 2018 को विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार को देने के लिए कहा गया था। पैसा लेने गए सुनील कुमार को रंगे हाथ टीम ने पकड़ लिया था।
सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने वर्चुअली बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें भाग नहीं लेने पर अल्संख्यक कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका। आराजी लाइन में तीन, चिरईगांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण में लापरवाही पर सीडीपीओ और खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया। श्रमिक पंजीयन व प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना में लापरवाही पर सहायक श्रम आयुक्त को चेतावनी दी। बैठक में लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, मत्स्य, श्रम को लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों के चयन का निर्देश दिया।
डीपीआरओ को सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। पीएम, सीएम आवास योजना का चरणवार कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों का चयन करने, 11 निष्क्रिय दुग्ध समितियों को गठन, जून का दुग्ध संग्रह रूटवार पेश करने को कहा।
कौशल विकास मिशन की ट्रेनिंग के आंकड़े मांगे। तीन माह में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना का लक्ष्य पूरा करने को कहा। सहकारिता से एनपीए का विवरण मांगा। पौधा उठान और जियो टैगिंग का कार्य पूरा कराने और स्थलों का विवरण मांगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद की प्रगति बढ़ाने को कहा।