फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम ने बच्चों से सुनी एबीसीडी, पूछे अंग्रेजी के अर्थ, चखा मिड-डे मील; गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं भी परखी

Wed, 23 Sep 2026 09:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

चंदौली में डीएम ने बसारिकपुर और खगवल के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से एबीसीडी सुनने के साथ अंग्रेजी के शब्दों के अर्थ पूछे और पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। डीएम ने मिड-डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता जांची। इसके बाद गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं भी परखी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बुधवार को बसारिकपुर और खगवल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय खगवल में डीएम ने कक्षा छह के बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और शब्दों के अर्थ पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा। इसके बाद उन्होंने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता भी जांची।

विज्ञापन




सबसे पहले दोनों अधिकारी प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर पहुंचे। कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर और पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय परिसर में संचालित सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारी कंपोजिट विद्यालय खगवल पहुंचे। जिलाधिकारी ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया। कक्षा छह के विद्यार्थियों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई और उसमें दिए गए शब्दों के अर्थ पूछे। बच्चों के जवाब सुनकर शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं और परिसर का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने खुद चखा बच्चों का भोजन
विद्यालय में बच्चों के लिए बनाए गए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने खुद भोजन चखा। उन्होंने भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में सुधार के बाद हैंडओवर के निर्देश
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद डीएम और सीडीओ ने गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द का भी औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने नवनिर्मित भवन की व्यवस्थाएं देखीं। भवन में आवश्यक सुधार कराने के बाद जल्द संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें