फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव पर 15 फरवरी तक रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दिसंबर माह में होने वाले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव पर बार काउंसिल आफ इंडिया ने रोक लगा दी है। जिसके बाद चुनाव तैयारी में लगे प्रत्याशियों को झटका लगा है। अब उनको 15 फरवरी बीतने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि पद पर चुनाव होता है। इसके लिए संभावित प्रत्याशी जोर आजमाइश करने लगे थे। कचहरी परिसर में चुनावी माहौल शुुरु हो गया था। बैनर पोस्टर और जनसंपर्क होने लगा था। इस बीच बार काउंसिल आफ इंडिया ने चुनाव पर रोक लगा दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि 15 नवंबर से 15 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव होना है। इसे देखते हुए बार काउंसिल आफ इंडिया ने जिला स्तरीय चुनाव पर रोक लगा दिया है। अब चुनाव 15 फरवरी के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें