फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नशा मुक्ति केंद्रों से जिला प्रशासन ने आय-व्यय का मांगा ब्योरा, जांच पूरी होने पर की जाएगी कार्रवाई

Sat, 10 Jan 2026 03:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अवैध तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों को नोटिस जारी कर उनके आय-व्यय का लेखाजोखा मांगा गया है। कई केंद्रों में मरीजों की देखभाल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति भी संदिग्ध पाई गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में अवैध तरीके से चल रहे 14 नशा मुक्ति केंद्रों को प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पंजीकरण, मरीजों की संख्या, सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। साथ ही नशा मुक्ति केंद्रों को अपने आय और व्यय का लेखाजोखा भी देना होगा। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कोई केंद्र तय मानकों पर खरा नहीं उतरता या गलत जानकारी देता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर सील किया जा सकता है। संचालकों पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई भी संभव है। प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि इन केंद्रों के पास न तो कोई मान्यता प्राप्त पंजीकरण है और न ही संचालन से संबंधित न्यूनतम मानकों का पालन किया जा रहा है। 

कई केंद्रों में मरीजों की देखभाल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति भी संदिग्ध पाई गई। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर मरीजों को अमानवीय परिस्थितियों में रखा जा रहा था, जो गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू, भारी पुलिस की मौजूदगी में तोड़े जा रहे मकान
विज्ञापन

 

क्या बोले अधिकारी
प्रशासन की ओर से केंद्रों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एक्शन लिया जाएगा। पुलिस के साथ ही मद्यनिषेध विभाग विभिन्न पहलुओं पर इसकी जांच कर रहा है। -निर्मालिका सिंह, क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें