फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड को तत्काल करें भंग, संत समिति ने की पीएम मोदी और गृह मंत्री से मांग

Wed, 02 Nov 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड को भंग करने की मांग की। इसके पीछे का तर्क भी उन्होंने दिया। 
 
विज्ञापन
महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जब अल्पसंख्यक तय ही नहीं हैं तो उन्हें सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर देना चाहिए। जब यह तय हो जाएगा कि अल्पसंख्यक कौन है तब बोर्ड बनाकर सुविधाएं दी जाएं। 

विज्ञापन


बुधवार को स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड को भंग करने की मांग की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को भारत सरकार ने बताया था कि 19 राज्यों ने अभी अल्पसंख्यकों की पहचान नहीं की है।

करदाताओं गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग
ऐसे में हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को तत्काल यह निर्देश दे कि अल्पसंख्यक मंत्रालय और अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड तब तक के लिए भंग कर दिए जाएं जब तक कि यह तय न हो जाए कि देश के किस राज्य में कौन अल्पसंख्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अलग-अलग राज्यों में अल्पसंख्यक तय ही नहीं हैं तो उनके नाम पर बना बोर्ड और मंत्रालय किस काम का है। अल्पसंख्यकों के नाम पर जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह टैक्स देने वालों की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है। 
पढ़ें: वाराणसी में 84 मदरसों के पास मान्यता नहीं, DM को सौंपी रिपोर्ट, कई खामियां सामने आईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें