फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया स्वाभिमानविहीन

Sat, 30 Nov 2019 09:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने आपत्तिजनक बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें सोनिया स्वाभिमानविहीन तक बता डाला।

विज्ञापन


विधायक जी यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर इटली के इशारे पर राजनीति करने व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपने पिता के स्वाभिमान को गिरवी रखने का आरोप लगाया। अपने आवास पर बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वाभिमान शून्य महिला हैं। उनका नैतिकता से कोई सरोकार नही है।

बाल ठाकरे व उद्धव ठाकरे के कांग्रेस पर दिये गये बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सोनिया में स्वाभिमान होता तो वह शिवसेना के साथ मिलकर कभी भी सरकार नही बनातीं। प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बोलने के बयान पर कहा कि राहुल इटली के इशारे पर राजनीति करते हैं तथा उनके ईष्ट इटली में बसते हैं।
विज्ञापन


वह हिंदू धर्म, महात्माओं व प्रतिमाओं को लेकर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं तो उनसे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर अच्छे बयान की अपेक्षा नहीं की जा सकती। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता के स्वाभिमान को गिरवी रखकर व्यक्तिगत लाभ व लोभ में सरकार बना ली है। आने वाले समय में जनता शिवसेना को जवाब देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें