Varanasi News: वाराणसी में चोखे में आलू का बड़ा टूकड़ा होने पर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इस दौरान उसका दांत भी टूट गया।
वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित 'बाटी चोखा' रेस्टोरेंट में मंगलवार की रात खाना खाने के दौरान चोखे में बड़े आलू के टुकड़े को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सीने में चोट आई है और दांत भी टूट गया है।
विज्ञापन
कपसेठी थाना क्षेत्र के बरखी गांव के रहने वाले दान बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि अपने परिवार और साथियों के साथ दुर्गाकुंड स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। भोजन के दौरान परोसे गए चोखे में बड़ा आलू होने को लेकर उनके साथियों ने रेस्टोरेंट कर्मियों से सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंटकेस्टाफने लाठी ठंडेसे हमला कर दिया।
इस मारपीट में मिर्जामुराद के मिल्कीपुर निवासी शिवम सिंह 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सगे नाती हैं। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में शिवम सिंह के सीने में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक दांत भी टूट गया है। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज की गई है।