फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मछली तलने को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार को चाकू मारा, हालत गंभीर, अस्पताल ले जाया गया

Mon, 28 Apr 2025 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मछली तलने को लेकर पहले दुकानदार के साथ विवाद हुआ और बाद में मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। दुकानदार को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चौबेपुर वाराणसी सुंगुलपुर बाईपास रोड अंडरपास पर मछली तलने के विवाद में दुकानदार को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाईपास रोड के समीप बहरामपुर गांव निवासी गुलाब सोनकर की मछली की दुकान है। उसी बगल में उसी के भाई दीनानाथ सोनकर अंडा बेचता है। मछली तलवाने के लिए 4 लोग गुलाब सोनकर के पास पहुंचे वह थोड़ी देर रूकने को कहा तब तक चारों लोग मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने मछली काटने वाले चाकू से दीनानाथ सोनकर के दायें हाथ पर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाईयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर इलाज के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची दो लोगों  दीपक पटेल  व मदन पटेल जनपद मऊ को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

बताया गया है कि ये सभी सोनबरसा गांव निवासी मनोज पटेल के रिश्तेदारी में मुंडन समारोह में भाग लेने आये थे। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ ली है। दूसरे पक्ष से तहरीर अभी नहीं मिली है मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें