फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में लेनदेन के विवाद में तोड़फोड़ और पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल

Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में जमीन के पैसे के बंटवारे के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने बुधवार सुबह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के देवर की पिटाई कर दी। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने मार्ग जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


शाम को मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी के पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव और पुलिस पर पथराव किया। इसमें छह पुलिस वाले घायल हो गए। पूर्व चेयरमैन के पति की तहरीर पर पुलिस ने 18 लोगों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

कछवां नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर बसउवर राईन, पपलू सिंह और शिवनरायन पार्टनरशिप में जमीन खरीदते-बेचते थे। जमीन के पैसे के बंटवारे को लेकर इनमें मंगलवार को विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसी दिन शाम को बजहा गांव के पपलू सिंह और शिवनरायन सिंह को निजाम राईन, राजू राईन और बसउवर राईन ने पीट दिया था। इसी मामले को लेकर बुधवार सुबह दस बजे पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर मजहर राईन की जमुआ चौराहे पर पिटाई कर दी गई।

विरोध में राईन के समर्थकों ने कछवां-बरैनी व कछवां-बाड़ापुर मार्ग जाम कर दिया। ट्रक और कार में तोड़फोड़ की। सूचना पर डीएम अनुराग पटेल, एसपी विपिन कुमार मिश्रा 12 बजे पहुंचे और जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई की जाएगी

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
घायल मजहर को सीएससी से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।  शाम चार बजे भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा मझवां विधायक थाने पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घेराव किया। पुलिस के समझाने पर पथराव कर दिया।

इसमें कांस्टेबल शशिकांत यादव, विशाल विक्रम सिंह, संजय सिंह समेत छह पुलिस वालों को हल्की चोट आई। एसपी ने कहा कि पुलिस पर पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें