फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए वीडीए के अधिकारी पर भाजपा एमएलसी ने छोड़ा हाथ

Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वीडीए कर्मियों का विरोध करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के रविन्द्रपुरी में बुधवार की दोपहर में निजी अस्पताल का अवैध निर्माण गिराने के दौरान भाजपा एमएलसी केदारनाथ के समर्थकों ने वीडीए के जोनल अधिकारी से भिड़ गये और तिखी नोकझोंक के साथ मारपीट हुई। जेसीबी पर पत्थर फेंके। इसको लेकर करीब छह घंटे तक थाने में हंगामा चला। फिर पुलिस की देखरेख में ढहाये हुए निर्माण को फिर बनवाया गया।
विज्ञापन


उधर वीडीए के अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक समर्थक को हिरासत में ले लिया। उधर वीडीए कार्यालय में कर्मचारियों ने काम काज बंद कर दिया गया था। रविंद्रपुरी के गोयनका गली में सुदामा फ्रैक्चर क्लिनिक है। वहां जाने वाला मार्ग कागजों में तीस फीट की सड़क है।

अस्पताल संचालक ने दस फीट एरिया को कब्जा करके उस पर बाउंड्री बना लिया है। इसकी शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद बुधवार को जोनल अधिकारी अविनाश कुमार टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी से अवैध निर्माण तुड़वाने लगे। इसी दौरान भाजपा एमएलसी केदार नाथ सिंह अपने समर्थको के साथ मौके पर पहुंचे और बाउंड्री को तोड़ने से मना किया।
विज्ञापन


इसी बीच एक समर्थक ने जेसीबी पर पत्थर फेंक दिया। जब टीम नहीं मानी तो जोनल अधिकारी अविनाश कुमार से कहासुनी शुरू हो गई जो कुछ समय में मारपीट में बदल गई। मामले की जानकारी होते ही करीब चार थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

मामला भेलूपुर थाने पहुंचा काफी देर तक चले हंगामे के वीडीए के जोनल अधिकारी ने एमएलसी के समर्थकों को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में आरोप था कि एलएलसी के साथ मौजूद सुभाष सिंह ने उनसे धक्का-मुक्की व हाथापाई की।

तहरीर के बाद इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने एमएलसी समर्थक सुभाष सिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूरे शहर में एमएलसी द्वारा जोनल अधिकारी को थप्पड़ मारने की चर्चा होती रही। लेकिन अधिकारी ने इससे इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

थाने पहुंचे विधायक और एमएलसी
छह घंटे तक थाने में चले हंगामे में कई मोड़ आए कभी वीडीए के कर्मचारियों तो कभी भाजपा नेता उपर नीचे होते रहे। मामले को तूल पकड़ते देख खुद एमएलसी केदार सिंह, शहर उत्तरी विधायक रविन्द्र जायसवाल, रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह औढे अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर घेर लिया और मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाते रहे। हालाकिं वीडीए के दबाव में अधिकारी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर ली। 

- अवैध निर्माण का मामला था। इसलिए उसे तोड़ा जा रहा था। इसी बीच एमएलसी केदार नाथ सिंह के समर्थकों ने मुझसे गाली गलौच धक्का-मुक्की की गई। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जेई आरके सिंह को अपशब्द कहा गया।
अविनाश कुमार जोनल अधिकारी

- जोनल अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उचित कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर उनसे बात की जाएगी। 
राजेश कुमार वीडीए उपाध्यक्ष

- पीएम की तैयारी देखने के लिए हम तो गाजीपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर हम वहां गए। सुभाष से जोनल अधिकारी की कहासुनी हुुई, मैं तो बीच बचाव कर रहा था। आाप खुद जोनल अधिकारी से पूछ सकते हैं।
केदार नाथ सिंह एमएलसी

- भाजपा नेता कहते है सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। दूसरे का अतिक्रमण तोड़ देते हैं, लेकिन जब अपना तोड़ना होता है तो नियम भूल जाते हैं और अपना साथ अपना विकास करने लगते हैं। 
अजय राय पूर्व विधायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें