फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: फसलों के रखरखाव और उत्पादन की समस्याओं पर हुई चर्चा, कृषि राज्य मंत्री ने की अध्यक्षता

Fri, 30 Jun 2023 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि गोष्ठी से किसानों की बात सीधे शासन तक पहुंचती है। किसानों को शासन की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेना चाहिए। उक्त बातें शुक्रवार को वाराणसी के गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की पैदावार में किसानों का हर संभव सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा है कि कोई किसान छूटने न पाए। इसलिए किसान सम्मान निधि के लिए अभियान चलाकर सभी को जोड़ा जा रहा है। वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल मंडल की संयुक्त गोष्ठी में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह ने प्रदेश में मौजूद खूबियों की तरफ सबका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि 15 उत्पादों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान रखता है। देश के कुल गेहूं का 35 फीसदी अकेले उत्तर प्रदेश पैदा करता है। किसान अगर अपना उत्पाद सीधे प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को देगा, तो मंडी रेट से पूरी तरीके से छूट दी जाएगी।

उद्यान विभाग के निदेशक आरके तोमर ने करौंदा, जामुन, लंगड़ा आम, प्रयागराज का अमरूद इन सभी पर विभाग की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि राज्य मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह ने कृषि स्टालों का अवलोकन किया। तीनों मंडलों के सीडीओ ने अपने जिले की कृषि समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें