फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरक नहीं देखा है तो यहां आएं, सड़क पर भरा घुटनेभर मल-मूत्र, प्रशासन को नहीं कोई होश

Wed, 04 Mar 2020 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के मड़ौली से सटी नईबस्ती-लखनपुर मार्ग पर हजारों घरों का मल-मूत्र एक सप्ताह से सड़क पर जमा हो रहा है। यहां लोग घुटने भर तक जमा गंदगी से होकर ही आवश्यक कामों के लिए निकल रहे हैं। गंभीर हालत को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों का स्कूल जाना बंद करा दिया है। समस्या के लिए जिम्मेदार मड़ौली और लखनपुर के ग्राम प्रधान अब तक एक बार भी मौके पर नहीं गए। यहां तक कि उन्होंने लोगों से मिलना और फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन


मड़ौली की नई बस्ती और लखनपुर गांव में ज्यादातर घर डीएलडब्ल्यू के कर्मचारियों के हैं। यहां करीब 20 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। घर और सड़क तो ठीक है लेकिन पानी निकासी और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं। सफाई कर्मी यहां कभी नहीं जाते, घरों की गंदगी सड़क किनारे ही बहती रहती है।

अभी तक यह गंदगी लखनपुर गांव के नाले में जा रही थी लेकिन यहां नाला पाटकर कॉलोनी बना दी गई है। पिछले एक सप्ताह तक यह गंदगी कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में जा रही थी। अब उस प्लॉट वाले ने भी पानी निकासी पूरी तरह रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मल गंदगी लोगों के घरों के सामने सड़क पर जमा हो गई है। एक तो बदबू के मारे रहना जीना मुश्किल हो रहा है, दूसरी ओर कई दिनों से बच्चे घर से नहीं निकल पा रहे। यहां पानी निकासी की जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें