फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका ने रेल इंजन निर्माण में रचा नया कीर्तिमान

Sun, 02 Apr 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2016-17 में 322 के मुकाबले 334 रेल इंजनों का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2016-17 में डीरेका ने अब तक के सर्वाधिक उत्पादन का एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। रेलवे मंत्रालय और बोर्ड की तरफ से दिए गए 322 रेल इंजनों के निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष डीरेका ने 334 इंजन बनाए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है।
विज्ञापन


इनमें पहली बार डीरेका में निर्मित दो इलेक्ट्रिक इंजन भी शामिल हैं। निर्यात के क्षेत्र में भी डीरेका ने उपलब्धियों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को किसी गैर रेलवे ग्राहक को अपना पहला हाई हार्सपावर अत्याधुनिक रेल इंजन भेजा। 

4500 उच्च अश्वशक्ति का यह इंजन ओपीजीसी (ओडिशा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को भेजा गया है। शुक्रवार को लोको असेंबली शॉप में आयोजित समारोह में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनीत शर्मा ने इस डब्ल्यूडीजी4डी रेल इंजन को विधिवत पूजन के साथ हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


इसके पूर्व न्यू ब्लॉक शॉप में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान डीरेका निर्मित अब तक के सर्वाधिक 300वें उच्च अश्व शक्ति क्रैंककेस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

चार डीरेका कर्मी हुए सेवानिवृत्त

ओडिशा पावर कारपोरेशन को भेजा गया हाई हार्सपावर अत्याधुनिक इंजन - फोटो : अमर उजाला
डीरेका के कीर्ति कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त चार पर्यवेक्षकों को विदाई दी गई। मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने उनकी देयताओं के पूरी धनराशि एक करोड़ छप्पन लाख चौरासी हजार छहसौ पचपन रुपये का चेक उन्हें सौंपा। 

‘गाल ब्लैडर स्टोन’ पर हुई गोष्ठी
डीरेका के केंद्रीय चिकित्सालय सभागार में शुक्रवार को ‘गाल ब्लैडर स्टोन’ कारण और निवारण विषयक गोष्ठी हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीतांबर प्रसाद ने गाल ब्लैडर स्टोन के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ने गाल ब्लैडर स्टोन से बचाव के उपाय बताए। स्वागत राजभाषा अधिकारी भगवान पांडेय ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें