फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार पर आया डिंपल यादव का सबसे बड़ा बयान, बताया ये कारण...

Mon, 10 Apr 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव - फोटो : facebook
विज्ञापन
यूपी चुनाव में हुई करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी लगातार इसके कारणों की समीक्षा कर रही है। रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने बैठक कर हार के कारणों की चर्चा की। यह बैठक थी महिला सभा की।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने शानदार विकास कार्य किए और उसी आधार पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया, परन्तु भाजपा ने जनता को बहकाने-बरगलाने का काम किया। हमारा विकास का मुद्दा उनके छल प्रपंच से दब गया।

फिर भी निराश होने की कोई बात नहीं है। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। कार्यक्रम की सारी जानकारी समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी सत्ता और विपक्ष दोनों में अपनी भूमिका निभाते रहे है।
विज्ञापन


पार्टी के संघर्षशील नेता फिर सत्ता की वापसी में सफल होंगे। महिलाओं का भी पार्टी को मजबूती देने में योगदान रहा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं आदि के सहयोग एवं संघर्ष से ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। अब जो हमारे संघर्ष में साथ रहेंगे अगली बार सरकार बनने पर उनको ही सम्मान दिया जाएगा।

डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नर-नारी समता के सिद्धांत को माना है। समाजवादी सरकार में ही सबसे ज्यादा छात्राओं और महिलाओं को सम्मानजनक अवसर मिला था। समाजवादी पेंशन और कन्या विद्याधन के साथ ही लैपटॉप योजना से सबसे ज्यादा लाभ का अवसर भी लड़किया को ही मिला था।

समाजवादी पार्टी महिलाओं के उत्पीड़न और अन्याय के विरूद्ध आंदोलन करती रही है। जब भी समाजवादी सरकार बनती है महिलाओं को विशेष अवसर देकर आगे बढ़ाने का काम हुआ है।

बता दें कि सपा पार्टी की इस महिला सभा में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव या शिवपाल यादव कोई भी उपस्थित नहीं थे। 
विज्ञापन

दो माह तक चलेगा पार्टी सदस्यता अभियान

akhilesh dimple - फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व एवं उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। प्रस्ताव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की गई।
समाजवादी महिला सभा की बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से 15 जून 2017 तक चलेगा। बता दें कि यूपी चुनाव में डिंपल यादव ने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। धुंआधार रैलियों के अलावा उन्होंने कई रोड भी किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें