फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दौड़ में दीक्षा और अभिलाषा को दोहरी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की मंगलवार को विकास खंड बड़ागांव में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हरिहर महादेव इंटर कॉलेज मैदान में हुई। उद्घाटन प्रधानाचार्य बृजेश मणी पांडेय ने किया। दीक्षा और अभिलाषा ने दोहरी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

सब जूनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में शिव राजभर प्रथम, आठ सौ में आलोक दिक्षित, ऊंची कूद में शिवम सिंह, लंबी कूद में शुभम पाल, भारोत्तोलन के 49 किलो में राहुल पटेल, सब जूनियर महिला वर्ग सौ मीटर दौड़ में शिवांगी भारद्वाज, आठ सौ मीटर में मोहिनी भारद्वाज, लंबी कूद में वर्षा देवी, जूनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में विकास यादव, दो सौ मीटर में पवन कुमार, पंद्रह सौ मीटर में राजेश यादव, ऊंची कूद में पवन, जूनियर वर्ग महिला में सौ व दो सौ मीटर में अभिलाषा, चार व आठ सौ में दीक्षा, सीनियर वर्ग पुरुष सौ व दो सौ मीटर दौड़ में अमन गुप्ता, चार सौ मीटर में अजय, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में विशाल पटेल, भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम में अंकित तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें