फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ढुंढिराज गणेश की प्रतिमा यथावत रहनी चाहिए, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने मंदिर हटाने का किया विरोध

Fri, 03 Feb 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत ने कहा कि बीती रात से विश्वनाथ मंदिर के पीछे की दीवार टूट रही है। इससे लोगों में ढुंढिराज गणेश जी के विस्थापन की चर्चा होने लगी है। कहा कि विकास का विरोध नहीं है लेकिन गणेश जी का विस्थापन स्वीकार योग्य नहीं है। 
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा ढुंढिराज गणेश के मंदिर पर काशी की जनता और अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधन किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। महंत ने कहा कि विकास का विरोध नहीं है लेकिन गणेश जी का विस्थापन किसी भी हाल में स्वीकार योग्य नहीं है। प्रथमेश गणेश की प्रतिमा यथावत ही रहनी चाहिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को ढुंढिराज गणेश मंदिर पर प्रेसवार्ता के दौरान अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत ने कहा कि बीती रात से विश्वनाथ मंदिर के पीछे की दीवार टूट रही है। इससे लोगों में गणेश जी के विस्थापन की चर्चा होने लगी है। महंत ने कहा कि गणेश जी का स्थान बदला तो काशी की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कोई अनहोनी होती है तो सारी जिम्मेदारी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की होगी। उन्होंने काशी की जनता से आह्वान किया कि वे भी इस आंदोलन में आगे आएं। इस दौरान चंद्रशेखर द्रविड़, अजय शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह और काशी मिश्रा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ी जा रही है मंदिर के पीछे की दीवार, बन रहा चबूतरा

दरअसल, ढुंढिराज गणेश मंदिर के पीछे की दीवार को बृहस्पतिवार की रात से ही तोड़ने का काम चल रहा है। दीवार तोड़ने के बाद मंदिर के पीछे कुछ दूर पर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है। इसी निर्माण को लेकर तमाम तरह की सुगबुगाहट हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें