फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गाजीपुर में कल से नामचीन हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा, मेघबरन सिंह स्मृति इनामी प्रतियोगिता का उद्घाटन

Fri, 03 Feb 2023 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गाजीपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह स्मृति इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को होगा। इस प्रतियोगिता में देश 26 टीमें हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर में शनिवार से सिग्नल कोर जालंधर, एफसीआई दिल्ली, आर्मी कोर दानापुर जैसी नामचीन हॉकी टीमों का जमावड़ा हो रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से लैस टीमें यहां 26वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह स्मृति इनामी हॉकी प्रतियोगिता में खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

विज्ञापन


मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने शुक्रवार दोपहर रामकटोरा स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस साल यह प्रतियोगिता अकादमी के संरक्षक रहे तेजबहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित है। प्रतियोगिता में देश की 26 नामचीन टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का फाइनल 10 फरवरी को

प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह 11 बजे मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के मैदान पर होगा। प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हैं।  उन्होंने बताया कि नॉकआउट आधार पर आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता के सभी मैच एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेले जाएंगे। रोजाना चार मैच होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 10 फरवरी को दोपहर एक बजे होगा।

मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद व ट्रॉफी और उपजेता टीम को 60 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में मेजबान मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के अलावा मेघबरन सिंह महाविद्यालय की टीम को भी प्रवेश दिया गया है।
पढ़ें: दुनिया भर में बज रहा मेघबरन अकादमी के हॉकी खिलाड़ियों का डंका, कई खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां
विज्ञापन

तीन साल के अंतराल पर आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत कई नामचीन खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें