फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तोड़ी गई धूमिल की प्रतिमा फिर से स्थापित की गई

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण करते भाजपा महानगर अध्यक्
विज्ञापन
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कोरौती में राष्ट्रकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की प्रतिमा रविवार को दोबारा स्थापित की गई। कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने इसे खंडित कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रो. श्रद्धानंद, इंदीवर आदि मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घटना की निंदा की। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें