फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में नहीं पकड़े गए हत्यारे तो व्यापारी करेंगे विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूटपाट करने वाले बदमाश दो दिन में नहीं पकड़े गए तो व्यापारी अपने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय महानगर उद्योग व्यापार समिति ने सोमवार को लिया। तय किया गया है कि मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आईजी रेंज से मुलाकात कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेगा।
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने धर्मेंद्र के घर जाकर पीड़ित परिजनों से शोक संवेदना जताई। समिति के महामंत्री अशोक जायसवाल ने बताया कि धर्मेंद्र के बड़े भाई दिलीप अग्रहरि ने कहा कि डीएम और एसएसपी ने 72 घंटे में बदमाशों को पकड़ने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने दिलीप को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में बनारस के सारे व्यापारी उनके साथ हैं। समिति के संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने कहा कि इस घटना से व्यापार प्रभावित हो रहा है। उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि अपराध का बढ़ना जनता और व्यापारियों के लिए शुभ संदेश नहीं है, प्रशासन पूरी तरह से नाकाम हो चुका है। इस दौरान सोमनाथ विश्वकर्मा, आनंद सोनकर, पंकज अग्रवाल, डॉ. अंजनी मिश्रा, मनीष गुप्ता, हृदय गुप्ता, विनय गुप्ता, मनीष चौबे, रुद्र प्रताप सिंह, सुजीत गुप्ता, कौशल तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
24 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो शुरू करेंगे आंदोलन
सारनाथ। व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या के एक सप्ताह बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिव सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को इंस्पेक्टर सारनाथ को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रमुख अंकुर यादव ने कहा कि कहा कि 24 घंटे के भीतर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। 24 घंटे में बदमाशों के पकड़े जाने पर शिव सेना की ओर से पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान महानगर प्रमुख धनंजय तिवारी, रमेश बधावन, संदीप, मुकेश वर्मा, बचानू विश्वकर्मा, बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी जोन के कार्यालय पर विरोध प्रकट करने जाएंगे व्यापारी
व्यवसायी धर्मेंद्र के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से दुखी व्यापारी मंगलवार को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में एडीजी जोन के कार्यालय पर विरोध प्रकट करने जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक हिरासत में
वाराणसी। व्यवसायी धर्मेंद्र की हत्या और लूटपाट की तफ्तीश कर रही पुलिस टीमों ने सोमवार की सुबह खजुरी क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल से माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीमें युवक से अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल रहे बदमाश और हिरासत में लिया गया युवक एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीती 22 जुलाई की रात धर्मेंद्र की उनके सामने हत्या कर बदमाशों ने लगभग पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। तफ्तीश में लगी पुलिस टीमों के अनुसार वारदात में शामिल सभी बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। व्यवसायी की रेकी करने और साजिश रचने में शामिल रहे दो बदमाशों की धरपकड़ भी कर ली गई है, लेकिन फायरिंग कर रुपये लेकर भागने वाले बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस के अनुसार लूटे गए रुपये बरामद हो जाएं और फायरिंग करने वाले बदमाश हत्थे चढ़ जाएं तो वारदात का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें