प्रदर्शनी देखने आए अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मॉडल में चित्रों के जरिये सच दिखाया गया है। देश के हर शहर में यह प्रदर्शनी लगाई जानी चाहिए। मंदिर का मॉडल और प्रदर्शनी देखने के बाद बटुक प्रसाद चौरसिया ने कहा कि मंदिर का मॉडल आकर्षक है। रवि जायसवाल का कहना था कि अपने संस्कृति के बारे में जानना चाहिए और यहां आकर लोगों को जरूर देखना चाहिए।