फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: 24 घंटे पहले लगी मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए कतार, पांच दिनों तक होंगे पूजन

Sat, 18 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dhanteras 2025: इस बार श्रद्धालुओं को पीछे के रास्ते से राम मंदिर परिसर होते हुए कालिका गली से निकास दिया जाएगा। श्रद्धालु 18 से 22 अक्तूबर तक मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन से पहले लाइन में सोए भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: भगवान शिव को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णेश्वरी के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन 18 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे। 24 घंटे पहले यानी शुक्रवार से ही श्रद्धालु माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए। 18 से 22 अक्तूबर तक रोजाना 18 घंटे श्रद्धालु माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन व खजाना प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को भोर में पांच बजे से ही श्रद्धालु अन्नपूर्णा मंदिर जाने वाली बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। इसमें पूर्वांचल के जिलों के साथ ही दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालु भी कतार में शामिल थे। 18 अक्तूबर को मां अन्नपूर्णा का पूजन मंगल बेला में सुबह तीन बजे से शुरू होगा और पौने पांच तक सविधि पूजन के बाद आम भक्तों के लिए पांच बजे मंदिर के पट खुलेंगे। पांच दिनों तक श्रद्धालु मां के स्वर्णमयी विग्रह, मां भूमि देवी, लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन कर सकेंगे।

महंत शंकर पुरी ने बताया कि भक्तों को बांसफाटक कोतवालपुरा गेट नंबर एक ढुंढिराज गणेश होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। अस्थायी सीढ़ियों से श्रद्धालु मंदिर के प्रथम तल पर स्थित स्वर्णमयी माता के परिसर में पहुंचेंगे। प्रथम तल के दरवाजे पर ही माता का खजाना और लावा वितरण श्रद्धालुओं में किया जाएगा।

विज्ञापन

वृद्ध और दिव्यांगों को मिलेगा सुगम दर्शन
अन्नपूर्णा मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से वाॅलेंटियर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर व मार्गों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए सुगम दर्शन का इंतजाम किया गया है। मंदिर परिसर में दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेडिकल टीम की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में रहेगी। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के पांच दिन के दर्शन प्रतिदिन भोर में पांच बजे से रात 11 बजे तक होंगे। वीआईपी के लिए दर्शन का समय शाम 5 से 7 रहेगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग
श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा के विग्रह के दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं को खजाना व लावा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर की ओर से गोदौलिया और चौक की तरफ से बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के लिए अलग बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें