निजी सिक्योरिटी एजेंसियों ने राह की आसान
ग्राहकों की भारी भीड़ और सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर अधिकतर दुकानदारों ने निजी सिक्योरिटी एजेंसियों का सहारा लिया। अधिकतर आभूषण शोरूमों ने सशस्त्र सिक्योरिटी गार्ड का सहारा लिया। ग्राहकों की गाड़ियों को पार्किंग में लगवाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी रैंक के अफसरों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
सजावट वाली सामग्री खरीदती युवतियां।
- फोटो : संवाद
उमड़ी भीड़ तो हर रूट पर रेंगते रहे वाहन
काशी और वरुणा जोन में उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अर्दली बाजार, नदेसर, चौकाघाट, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग और कबीरचौरा मार्ग जाम की चपेट में रहा। चौक-गोदौलिया मार्ग पर एंबुलेंस भी फंस गई। हाल यह हुआ कि गलियों में लोग जाम से बचने के लिए घुसे तो गलियां भी जाम हो गई। ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहन से खरीदारी को निकलें। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग पर सड़क की एक लेन खोदाई के कारण लंबा जाम लगा। यातायात पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस किसी तरह जाम छुड़ाने के प्रयास में रहीं।