फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर...रहेगा रूट डायवर्जन, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन

Sat, 18 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Route Diversion in Varanasi: वाराणसी के कई इलाकों में भीड़ का दबाव बढ़ने लगा है। इसको लेकर यातायात पुलिस और जिला प्रशासन ने यहां रूट डायवर्जन कर दिया है। सबसे व्यस्ततम मार्गों को नो व्हीकल जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: धनतेरस पर शहर में भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन किया गया है। यातायात सर्किल दशाश्वमेध, कोतवाली, चेतगंज और भेलूपुर में यातायात का अधिक दबाव है। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन होगा। पैडल रिक्शा भी प्रतिबंधित है, जिस रूट पर भीड़ का दबाव अधिक होगा, तुरंत उस रूट पर डायवर्जन होगा। दोपहर से ही डायवर्जन लागू होगा।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुए गौदोलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जिनमें 4 पहिया 3 पहिया पैडल रिक्शा शामिल है, इन्हें कबीरचौरा व विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 4 पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में खड़े होंगे।

गौदोलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशावमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों रामापुरा व सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 2 पहिया वाहनों को गौदोलिया स्थित मल्टीलेवेल पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

यातायात का रहेगा दबाव

कबीरचौरा तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को पियरी चौकी होते हुए बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 4 पहिया, 3 पहिया। पैडल रिक्शा को लहुराबीर एवं मैदागिन चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों मलदहिया चौराहा व काशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

बेनिया तिराहे से किसी भी प्रकार के चार/ तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों में से 4 पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग में पार्क कराया जायेगा व 3 पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामापुरा चौराहा से गौदोलिया की तरफ किसी दशा में चार/तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को लक्सा एवं बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

दिए गए निर्देश

गुरुबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के चार/ तीन पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नीमामाई व कमच्छा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। भेलूपुर चौराहा से 4 पहिया व 3 पहिया प्रकार के वाहन को सोनारपुरा। 

रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को विजया तिराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। सोनारपुरा तिराहा से किसी भी प्रकार के चार व तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में खड़े होंगे वाहन
भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ किसी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जाएगा। गोलगड्डा तिराहा से किसी भी वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चौकाघाट लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा मछोदरी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें