फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आस्था का महाकुंभ: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा भक्तों पर लुटा रहीं खजाना, बांसफाटक से गोदौलिया तक कतार

Fri, 06 Nov 2026 11:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर बृहस्पतिवार से ही लोग पहुंचने लगे थे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने व लोगों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ को भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा धनतेरस के मौके पर अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों पर कृपा बरसा रही हैं। मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से ही बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी रही।

विज्ञापन




शुक्रवार को भोर में पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। जो पांच दिनों तक चलने वाला है। माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बांसफाटक से गोदौलिया तक श्रद्धालुओं की कतार लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




धनतेरस पर यानी आज के दिन मां अन्नपूर्णा 18:30 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगी और खजाना लुटाएंगी। खजाने में पांच क्विंटल लावा, 10 लाख सिक्के और रजत सिक्के शामिल होंगे। इसके बाद 10 नवंबर तक रोज 19:15 घंटे दर्शन होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें