डीजीपीडीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में कमिश्नरेट के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस 10 मुख्य प्राथमिकताओं पर मिशन मोड में काम करे। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जाए। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं। प्रत्येक नागरिक की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान हो।
साइबर अपराधों पर कार्रवाई हो। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर डाटा आधारित निर्णय क्षमता को सशक्त किया जाए। पुलिसकर्मियों को नवीनतम चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्ण और उनकी पत्नी आईआरएस मीनाक्षी सिंह ने कालभैरव, बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया।