मार्कंडेय महादेव मंदिर में सीसी कैमरे से निगरानी
महाशिवरात्रि पर कैथी स्थित मार्कंडेय मंदिर में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी। मंदिर क्षेत्र में पांच थानाध्यक्ष, आठ इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 450 सिपाही-हेड कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा गंगा में गोताखोर भी किए गए हैं। उधर, महाशिवरात्रि पर चंदौली जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए मार्कंडेय महादेव घाट से पीपे के पुल का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वर्चुअल तरीके से किया।